स्वीडिश कार्टूनिस्ट लार्स विल्क्स की सड़क हादसे में मौत

feature-top
पैगंबर मोहम्मद सहाब का विवादित कार्टून बनाने वाले स्वीडिश कार्टूनिस्ट लार्स विल्क्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। विवादित कार्टून बनाने के बाद से कार्टूनिस्ट विल्क्स को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। उन्हें पुलिस की सुरक्षा भी मिली हुई थी। लार्स विल्क्स पुलिस की गाड़ी से यात्रा कर रहे थे, जो दक्षिणी स्वीडन के मार्करीड शहर के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में 2 पुलिस अधिकारियों की भी मौत हुई है और ट्रक का ड्राइवर घायल हो गया है। लार्स विल्क्स ने 2007 में यह विवादित कार्टून बनाया था, जिसे लेकर दुनिया भर के कई मुसलमान भड़क गए थे। इसे ईशनिंदा के रूप में देखा गया।
feature-top