नवजोत सिंह सिद्धू समेत पंजाब कांग्रेस के कई विधायकों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

feature-top
चंडीगढ़ में पंजाब गवर्नर हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू समेत पंजाब कांग्रेस के कई विधायकों और कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया. लखीमपुर खीरी की घटना और उसके बाद वहां घटनास्थल पर जा रही प्रियंका गांधी को रोकने के खिलाफ पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अन्य कई कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर करीब 1 बजे अचानक ही चंडीगढ़ स्थित पंजाब गवर्नर हाउस के बाहर पहुंचे. इसके बाद उन्‍होंने गवर्नर हाउस के गेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद चंडीगढ पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने नवजोत सिंह सिद्धू समेत कांग्रेस के कई विधायकों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और पुलिस की बस में डालकर पंजाब गवर्नर हाउस से हटा दिया.
feature-top