छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। 2003 बैच के IAS परदेशी सिद्धार्थ कोमल को राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए वर्तमान कर्तव्यों के साथ जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है,उनके पास मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, खनिज की जिम्मेदारी पहले से है.बता दें कि परदेशी कवर्धा, रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव के कलेक्टर रहे हैं.

feature-top

2006 बैच के आईएएस एस. भारतीदासन को आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क के दायित्व से मुक्त किया गया है। उनके पास विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय, कृषि विभाग के अंतर्गत उद्यानिकी, मत्स्य पालन, दुग्ध पालन, गोठान, नरवा गरुवा घुरवा बाड़ी के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी बनी रहेगी। इसी के साथ ही 2016 बैच की आईएएस तुलिका प्रजापति को कृषि विभाग के उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

feature-top
feature-top