रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

feature-top
सरकार ने नॉन गजेटेड रेल कर्मियों को 78 दिन का बोनस देने का फैसला किया है। इसका फायदा 11,56,000 कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इस पर सरकार कुल 1,985 करोड़ रुपए खर्च करेगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है। सरकार ने कपड़ा उद्योग के लिए पीएम मित्र योजना पर मुहर लगा दी है। इस योजना पर पांच साल में 4,445 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस स्कीम के तहत देशभर में 7 मेगा इन्वेस्टमेंट टेक्सटाइल पार्क तैयार बनाए जाएंगे। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी है।
feature-top