IPL 2021: प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई के सामने कठिन चुनौती..

feature-top

आज लीग मैच का आखिरी दिन है। आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में मुंबई और हैदराबाद की टीम आमने-सामन होंगी।  प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को हैदराबाद के खिलाफ  एक असंभव जीत हासिल करनी होगी। यह सब भी टॉस पर निर्भर होगा। अगर मुंबई के कप्तान रोहित टॉस जीतते हैं और पहले बल्लेबाजी करते हैं, तो उन्हें हैदराबाद पर 170 से ज्यादा रनो के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। यदि केन विलियमसन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चयन करते हैं तो मुंबई के लिए यह मैच सीजन का आखिरी मैच होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता के नेट रन रेट की बराबरी नहीं कर पाएगी, चाहे वो जीत 10 विकेट से हो या कम से कम ओवर में ही लक्ष्य हासिल करने की ही क्यों न हो।

 

 

 

 


feature-top