आईपीएल 2021 के अपने आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक करीबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया. दिल्ली ने जीत के लिए बैंगलोर के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में बैंगलोर ने आखिरी गेंद पर श्रीकर भरत के सिक्सर की मदद से लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस नतीजे के बाद दिल्ली ने सबसे ज्यादा 20 पॉइंट्स और पहले स्थान के साथ लीग स्टेज खत्म की. वहीं जीत से बैंगलोर को 2 पॉइंट्स और मिले और उसने भी चेन्नई के बराबर 18 पॉइंट्स जुटा लिए, लेकिन नेट रनरेट के कारण टीम लगातार दूसरे साल तीसरे स्थान पर रही.

feature-top

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए. टीम के लिए शिखर धवन (43) और पृथ्वी शॉ (48) की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम के लिए आधे से ज्यादा रन बनाए. दोनों ने मिलकर 88 रनों की साझेदारी की. उनके अलावा शिमरॉन हेटमायर ने भी आखिरी ओवरों में 29 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाया और टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही. बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 25 रन दिए और 2 विकेट झटके.

feature-top