PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका गांधी आज किसान न्याय रैली करेंगी,

feature-top
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान न्याय रैली करेंगी। प्रियंका गांधी की प्रस्तावित रैली वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज में सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। रैली से पहले वो शक्ति पीठ मां कुष्मुंडा देवी के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। कहा जा रहा है कि रैली में बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। प्रियंका गांधी ने अपनी रैली 'कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा, हम वचन निभाएंगे' का शीर्षक बदलकर 'किसान न्याय रैली, चलो बनारस' कर दिया है। लखीमपुर खीरी की घटना और किसानों के मुद्दे को यूपी में छेड़कर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से प्रियंका गांधी चुनावी शंखनाद करेंगी। इससे पहले शनिवार को नवरात्र के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका दुर्गा अवतार वाला पोस्टर जारी किया। पोस्टर में प्रियंका गांधी को मां दुर्गा के रूप में दर्शाया गया है। साथ ही लखीमपुर खीरी घटना को लेकर भी संदेश दिया गया है। इस तस्वीर पर बवाल मच गया है।
feature-top