ताजमहल का आज दीदार करेंगी डेनमार्क की PM

feature-top
डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिकसन रविवार को ताजमहल और आगरा किले का दीदार करेंगी। इसके लिए वे आज सुबह गोल्फ कार्ट से ताजमहल पहुंचीं। उनके साथ पति बो टेनबर्ग भी हैं। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आम पर्यटकों की एंट्री बंद है। 19 महीने बाद कोई राष्ट्राध्यक्ष ताजमहल देखने पहुंचा है। इससे पहले 26 फरवरी 2020 को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताज देखने आए थे। पीएम मेटे अपने पति बो टेनबर्ग के साथ शनिवार रात आगरा पहुंचीं थीं। एयरफोर्स स्टेशन पर कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दोनों का स्वागत किया।
feature-top