चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को चार रन से हराकर नौवीं बार फाइनल में जगह बनाई.सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने आखिरी ओवर्स में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों पर 18 रन बनाकर मैच जिताया. उन्होंने एक बार फिर टीम के लिए मैच फिनिशर का रोल अदा किया.

feature-top

आखिरी छह गेंदों पर टीम को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे. धोनी ने लगातार तीन चौके लगाकर दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. काफी मैचों के बाद धोनी ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाई. इसके बाद सोशल मीडिया पर धोनी छा गए. विराट कोहली से लेकर प्रीति जिंटा तक सबने माही की तारीफ की है.

विराट ने क्या कहा? विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा- राजा वापस आ गया है (King is back). इस खेल में महान फिनिशर्स में से एक हैं धोनी. उन्होंने मुझे एक बार फिर  अपनी सीट पर उछलने को मजबूर कर दिया.

सहवाग ने क्या कहा? 

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में ट्वीट कर लिखा- ओम फिनिशाय नमः ! टाइगर अभी जिंदा है. चेन्नई ने शानदार जीत दर्ज की. ऋतुराज टॉप क्लास, उथप्पा ने क्लास दिखाया और धोनी ने बताया कि टेम्परामेंट कितना जरुरी है. पिछले साल खराब परफॉरमेंस के बाद इस साल टीम ने शानदार वापसी की और फाइनल में जगह बनाई.

feature-top