लखीमपुर में मारे गए किसानों की याद में शहीद दिवस मनाएंगे किसान

feature-top

संयुक्त किसान मोर्चा लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों की याद में आज शहीद किसान दिवस मनाएगा। इस दौरान तिकुनिया (घटनास्थल) में अंतिम अरदास होगी तो पूरे देश में प्रार्थना और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 12 अक्टूबर को देशभर के किसान लखीमपुर खीरी पहुंचेंगे। इसके साथ ही किसान लखनऊ में महापंचायत भी करेंगे।

 इससे पहले योगेंद्र यादव ने कहा था कि 12 तारीख को लखीमपुर से ही किसानों की अस्थि कलश यात्रा यूपी में शुरू होगी। किसानों की अस्थियां लेकर किसान हर राज्य में जाएंगे और विसर्जन किया जाएगा। 15 अक्टूबर को दशहरा के दिन सभी किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला दहन करेंगे। 18 अक्टूबर को देशभर में रेल रोकी जाएंगी। किसान संगठन 26 को लखनऊ में महापंचायत भी करेंगे।


feature-top