प्रियंका गांधी और राकेश टिकैत आज लखीमपुर खीरी पहुंचेंगे

feature-top
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दौरे पर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पहुंचेंगी। यहां वे 3 अक्टूबर को हिंसा में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में हिस्सा लेंगी। प्रियंका के अलावा किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी यहां पहुंचेंगे। इससे पहले किसानों के लिए अखंड पाठ का आयोजन किया गया था, जो आज समाप्त हो रहा है। यहां सोमवार से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी है। पंजाब और हरियाणा से भी किसान लखीमपुर खीरी पहुंचे हैं। बता दें कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में 4 किसानों सहित 9 लोगों की मौत हुई थी।
feature-top