जम्मू और कश्मीर टेररिज़्म कॉन्सिपेरसी केस की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की छापामारी में बुधवार को पांच और संदिग्ध चरमपंथियों को गिरफ़्तार किया गया.

feature-top

जम्मू और कश्मीर टेररिज़्म कॉन्सिपेरसी केस की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की छापामारी में बुधवार को पांच और संदिग्ध चरमपंथियों को गिरफ़्तार किया गया.

एनआईए की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि एजेंसी ने मोहम्मद हनीफ चिरालु (श्रीनगर), हफीज (बडगाम), ओवैस डार (पुलवामा), मतीन भट्ट (शोपियां) और आरिफ़ मक़बूल भट (श्रीनगर) को गिरफ़्तार किया.

इससे पहले मंगलवार को जम्मू और कश्मीर में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने 16 जगहों पर तलाशी अभियान चलाकर चार संदिग्ध चरमपंथियों को गिरफ़्तार किया था.

एक अधिकारी ने मीडीया को बताया कि नई दिल्ली समेत प्रमुख शहरों और केंद्र शासित प्रदेश में हमलों को अंज़ाम देने की कई चरमपंथी गुटों की साज़िश का एनआईए ने पर्दाफाश किया है.

इस सिलसिले में एनआईए ने 10 अक्टूबर को केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है.


feature-top