झांसी में 37 लोगों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; 7 मह‍िलाओं और 4 बच्‍चों की मौत

feature-top
उत्तर प्रदेश के झांसी ज‍िले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें 7 मह‍िलाएं और 4 बच्‍चे शामिल हैं। 6 लोगों के घायल होने की भी खबर है। मौके पर राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है। सभी घायलों को नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के भांडेर रोड पर दोपहर डेढ़ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि 32 सवारियां ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठी थीं। हादसा उस वक्त हुआ, जब अचानक सामने से गाय आ गई, इसी दौरान ट्रैक्‍टर बेकाबू हो गया।
feature-top