चीन ने लगभग दो महीने पहले (अगस्त में) परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अत्याधुनिक हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है जिससे अमेरिकी ख़ुफिया तंत्र सकते में आ गया है.

feature-top

चीन ने लगभग दो महीने पहले (अगस्त में) परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अत्याधुनिक हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है जिससे अमेरिकी ख़ुफिया तंत्र सकते में आ गया है.

अंतरराष्ट्रीय अख़बार फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में ये दावा किया है.

अख़बार ने पांच अलग-अलग अनाम सूत्रों के आधार पर ये ख़बर दी है.

हालांकि, चीन ने आधिकारिक तौर पर इस ख़बर का खंडन किया है. चीन ने दावा किया है कि यह (परीक्षण) एक मिसाइल नहीं बल्कि स्पेस क्राफ़्ट का था.

हालांकि, चीन के खंडन के बावजूद इस ख़बर ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है.


feature-top