RSS चीफ मोहन भागवत अयोध्या में रहेंगे, रामलला के दर्शन कर सकते हैं

feature-top
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत तीन दिनों के दौरे पर अयोध्या में हैं। भागवत और वरिष्ठ पदाधिकारी भैयाजी जोशी संघ की ओर से चल रहे अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग शिविर में शामिल होंगे। शिविर का समापन 21 अक्टूबर को होगा। आज अयोध्या में रहेंगे। वे रामलला के दर्शन कर सकते हैं। वे यहां मंदिर निर्माण का जायजा भी लेंगे। संघ के प्रत्येक वर्ष अक्टूबर में होने वाले शारीरिक अभ्यास वर्ग का आयोजन इस बार महाराष्ट्र के नागपुर के बजाए इस बार चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हो रहा है।
feature-top