देश में कोरोना के खिलाफ अभियान के शुरू होने के 9 महीने के बाद भारत आज 1 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाने का मील का पत्थर पार कर लेगा. देश आज 100 करोड़ या 1 बिलियन वैक्सीन की डोज लगाने के अपने टारगेट को क्रॉस करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. केंद्र सरकार ने इस मौके को खास बनाने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना भी तैयार की है.

feature-top

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज लाल किले से गायक कैलाश खेर द्वारा लिखे गए एक गीत और एक फिल्म का शुभारंभ करेंगे. मंडाविया ने कहा कि देश में वैक्सीन सेंचुरी बनाने के करीब है. इस सुनहरे अवसर का हिस्सा बनने के लिए मैं उन नागरिकों से अपील करता हूं, जिन्हें वैक्सीन लगवानी है वो तुरंत वैक्सीनेशन करवाकर देश की इस ऐतिहासिक स्वर्णिम यात्रा में योगदान दें. सरकार का प्लान 100 करोड़वीं वैक्सीन की डोज दिए जाने पर इसका हवाई जहाज, जहाजों, महानगरों और रेलवे स्टेशनों पर सार्वजनिक घोषणाएं करने का है.

feature-top