टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबले में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर तब हुआ जब शारजाह में खेले गए मैच में नामीबिया ने आयरलैंड को हराकर सुपर-12 में जगह बना ली.

feature-top

टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबले में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर तब हुआ जब शारजाह में खेले गए मैच में नामीबिया ने आयरलैंड को हराकर सुपर-12 में जगह बना ली.

आयरलैंड अब वर्ल्ड कप मुकाबले से बाहर हो गया है.

आईसीसी रैंकिंग में नामीबिया 19वें और आयरलैंड 12वें स्थान पर मौजूद है.

62-0 के स्कोर पर खेल रही आयरलैंड की टीम पॉल स्टरलिंग के 38 रन पर आउट होने के बाद पारी ख़त्म होने पर आठ विकेट के नुकसान पर 125 रन बना सकी.

नामीबिया के कप्तान जेरहार्ड इरैसमस के 53 रन और डेवि वाइसी के 28 रन की पारी की बदौलत नामीबिया ने 14 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली.

ये पहली बार है जब विश्व रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर मौजूद नामीबिया मेन ड्रा में पहुंची है.

मैच के बाद आईसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा- वो लम्हा जब इतिहास बना.


feature-top