पहले मैच में 2 गेंद रहते नतीजा तो दूसरे में दो बार की चैंपियन 55 रन पर ऑल आउट. क्रिकेट महाकुंभ वर्ल्ड टी20 अपने चिर परिचित रोमांचक अंदाज में शुरू हो गया है.

feature-top

पहले मैच में 2 गेंद रहते नतीजा तो दूसरे में दो बार की चैंपियन 55 रन पर ऑल आउट. क्रिकेट महाकुंभ वर्ल्ड टी20 अपने चिर परिचित रोमांचक अंदाज में शुरू हो गया है.

पहले दिन खेला गया पहला मुक़ाबला जीतने में ऑस्ट्रेलियाई टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी तो दूसरे मुक़ाबले में दो बार की वर्तमान चैंपियन वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड टी20 का नायाब रिकॉर्ड बना डाला.

सुपर-12 राउंड का पहला मुक़ाबला जहां कम स्कोर वाला था वहीं रोमांचक भी उतना ही रहा. एक वक़्त आसानी से मुट्ठी में दिख रहा मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम आखिरी ओवर में दो गेंद शेष रहते जीत सकी.

दक्षिण अफ़्रीका ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 118 रन ही बनाए थे जो टी20 के लिहाज से कम स्कोर ही माना जाएगा. लेकिन मैच जीतने में ऑस्ट्रेलियाई टीम के पसीने छूट गए.

वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज की टीम को केवल 55 रनों पर ही समेट दिया, जो किसी भी टेस्ट टीम का वर्ल्ड टी20 में अब तक का न्यूनतम स्कोर है, और इसके बाद 8.2 ओवरों में जीत के साथ इस टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की.


feature-top
feature-top
feature-top