लखीमपुर हिंसा के विरोध में किसान करेंगे प्रदर्शन

feature-top

किसान आंदोलन को आज 11 महीने पूरे हो गए हैं। पिछले साल 26 सितंबर को किसानों ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली से लगी सीमा पर प्रदर्शन शुरू किया था। इस बीच लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र के पिता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को पद से हटाने के लिए किसान आज देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य डॉ. दर्शनपाल ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच तहसील और जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रव्यापी विरोध का आह्वान किया गया है। यह केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की गिरफ्तारी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से बर्खास्तगी की मांग के लिए किया जा रहा है।


feature-top