पद्मश्री से सम्मानित गांधीवादी विचारक डॉ. एसएन सुब्बाराव का निधन

feature-top
पद्मश्री से सम्मानित डॉ. एसएन सुब्बाराव का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले गई दिनों से वह बीमार चल रहे थे। सुब्बाराव गांधीवादी विचारक थे। स्कूल के दिनों में ही वो महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित हुए और 13 साल की उम्र में आजादी आंदोलन से जुड़ गए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उन्हें अपना आदर्श मानते थे। बीते चार दिनों में तीन बार गहलोत सुब्बाराव से मिलने गए थे।
feature-top