- Home
- टॉप न्यूज़
- बालोद
- पेगासस मामले पर राहुल गांधी का मोदी-शाह पर हमला, पात्रा का पलटवार
पेगासस मामले पर राहुल गांधी का मोदी-शाह पर हमला, पात्रा का पलटवार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पेगासस मामले की जाँच के लिए तीन साइबर विशेषज्ञों की एक समिति नियुक्त करने के सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को एक बड़ा क़दम बताया है और आशा जताई है कि सच सामने आ जाएगा.
आज एक संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केवल प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने ही पेगासस स्पाइवेयर के इस्तेमाल का आदेश दिया होगा.
राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, "सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर का हम स्वागत करते हैं. बात राजनीति की नहीं है- ये देश के लोकतांत्रिक ढाँचे पर, जनता पर व आज़ादी पर हमला है. ये हमला करने का निर्देश सिर्फ़ दो ही लोग दे सकते हैं और जब सच सामने आएगा उनके पास कोई जवाब नहीं होगा."
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इसराइली स्पाइवेयर पेगासस के ज़रिए कथित तौर पर कुछ लोगों की जासूसी किए जाने की मामले की जाँच के लिए तीन सदस्यों की एक समिति नियुक्त की और कहा कि देश के हर नागरिक को निजता के हनन से बचने का अधिकार है और केवल "राष्ट्रीय सुरक्षा" के नाम पर अदालत एक "मूक दर्शक" नहीं बनी रह सकती.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
