feature-top
भलस्वा डेयरी इलाके में गली से गुजरने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने से मना करने पर बदमाशों ने डीटीसी कंडक्टर पर गोली चला दी. बदमाशों ने पीड़ित पर दो गोली चला दी. पीड़ित किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई. गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोगों के जमा होने पर सभी आरोपी फरार हो गए. पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है.
feature-top