25 जवानों की हत्या में शामिल नक्सली का सरेंडर

feature-top
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस के लोन वर्राटू यानी घर वापस आइए अभियान से प्रभावित होकर 14 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें से एक नक्सली 25 जवानों की हत्या में भी शामिल रहा है। सर्चिंग पर निकले DRG के जवानों ने 1 इनामी नक्सली को भी गिरफ्तार किया है। ये सभी माओवादी पिछले कई सालों से माओवाद संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। साथ ही कई घटनाओं में भी शामिल रहे हैं।
feature-top