मध्य प्रदेश के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बढ़ती महंगाई पर कहा कि लोगों की आमदनी बढ़ी है, इसलिए उन्हें थी महंगाई को भी स्वीकार करना चाहिए.

feature-top

मध्य प्रदेश के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बढ़ती महंगाई पर कहा कि लोगों की आमदनी बढ़ी है, इसलिए उन्हें थी महंगाई को भी स्वीकार करना चाहिए.

महंगाई बढ़ने के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "क्या आम आदमी की आमदनी हाल के सालों में नहीं बढ़ी है? अगर आमदनी बढ़ी है और वो हमको स्वीकार है तो थोड़ी-बहुत महंगाई भी स्वीकार करनी चाहिए."

"हर चीज़ तो सरकार फ्री में दे नहीं सकती क्योंकि सरकार का रेवेन्यू कलेक्शन भी इसी से होता है. विकास से जुड़ी हमारी जितनी भी योजनाएं चल रही हैं, वो सभी इसी से चलती हैं. इसलिए पब्लिक को समझना चाहिए कि अगर हमारी आमदनी बढ़ी है तो थोड़ी महंगाई भी स्वीकार करनी पड़ेगी और यह प्रैक्टिकल बात है."

"आप यह नहीं कह सकते कि दस साल पहले हमें छह हज़ार रुपये मिलते थे और आज पचास हज़ार मिल रहे हैं मगर पेट्रोल-डील का दाम वही होना चाहिए जो दस साल पहले था."

महेंद्र सिंह ने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि महंगाई कभी भी वर्तमान भरोसे नहीं मापी जाती है कि एक साल में कोविड हो गया, कारखाने बंद हो गए. महंगाई पिछले पांच सालों के आधार पर मापी जाती है.

महेंद्र सिंह ने कहा कि बीते सालों लगभग हर वर्ग की आमदनी बढ़ी है.


feature-top