पश्चिम बंगाल में टीएमसी और असम में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने विधानसभा उप-चुनावों में एकतरफ़ा जीत दर्ज की है.

feature-top

पश्चिम बंगाल में टीएमसी और असम में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने विधानसभा उप-चुनावों में एकतरफ़ा जीत दर्ज की है.

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की है जिसमें से उसने दो सीटों को बीजेपी से छीन भी लिया है.

टीएमसी के उम्मीदवारों को दिनहाटा, गोसाबा, खरदाहा और शांतिपुर सीटों पर एक लाख से अधिक वोट मिले हैं. इसके साथ ही टीएमसी का वोट शेयर बढ़कर 75.02 फ़ीसदी हो गया है जबकि बीजेपी का वोट शेयर 14.48 फ़ीसदी है.

शांतिपुर को छोड़कर बाक़ी तीन सीटों पर टीएमसी उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार को एक लाख से अधिक वोटों से हराया है.

इस जीत के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया है, “सभी चारों विजयी उम्मीदवारों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. यह जीत जनता की जीत है जो दिखाती है कि बंगाल नफ़रत और प्रोपेगैंडा की राजनीति की तुलना में हमेशा विकास और एकता को चुनेगा. जनता के आशीर्वाद से हम वादा करते हैं कि बंगाल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम जारी रखेंगे.”


feature-top