- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- खाने के तेल की कीमतों में आएगी कमी, सरकार ने आयात शुल्क शून्य किया
खाने के तेल की कीमतों में आएगी कमी, सरकार ने आयात शुल्क शून्य किया
देश में खाद्य तेल की कीमतों में कमी आ सकती है. शुक्रवार को केंद्र सरकार ने कच्चे पाम तेल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी के तेल पर लगा आयात शुल्क हटा दिया है.
सरकार ने इन तेलों पर लगा आयात शुल्क 2.5 प्रतिशत से घटा कर शून्य कर दिया है. इसने अलावा इन पर लगने एग्री वाला सेस भी कम किया गया है
कच्चे पाम तेल के लिए एग्री सेस को 20 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत और कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी के तेल के लिए घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है.
सरकार की तरफ़ से जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया, "खाद्य तेल की कीमतें पिछले साल से ज़्यादा हैं लेकिन अक्तूबर से गिरावट देखी जा रही है. कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने इन तेलों पर लगने वाले आयात शुल्क को कम किया है. सरकार दूसरे खाद्य तेल ख़ासतौर पर राइस ब्रैन के उत्पादन को भी बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है ताकि आयात पर निर्भरता कम की जा सके."
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
