feature-top
छत्तीसगढ़ के सुकमा में CRPF 50 बटालियन के जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई। एक जवान ने अपने साथी जवानों पर फायरिंग कर दी, जिसमें 4 की मौत हो गई और 3 घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह CRPF कैंप मरईगुड़ा थाना क्षेत्र में स्थित है। बताया जा रहा है कि इनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी और मामला फायरिंग तक जा पहुंचा।
feature-top