अमित शाह ने भी किया ट्वीट कर लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

feature-top
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि अपने सतत संघर्ष से भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को अखिल भारतीय स्वरूप देने में अपना अहम योगदान देने वाले हम सभी के आदरणीय श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।
feature-top