रायपुर के खारून तट पर उमड़े श्रद्धालु, भगवान भास्कर का किया पूजन; 4 दिनी छठ पर्व संपन्न

feature-top
लोक आस्था के महापर्व छठ छत्तीसगढ़ के कई शहरों-गांवों में धूमधाम से मनाया गया। रायपुर के घाटों पर एक दिन पहले बुधवार शाम को व्रती महिलाओं ने अस्तचलागामी सूर्य का पूजन किया। इसके बाद तमाम श्रद्धालु रात भर घाट पर ही भगवान भास्कर के उदय होने की प्रतीक्षा करते रहे। गुरुवार सुबह सूर्य भगवान की पहली किरण के साथ ही नदियों-तालाबों में पानी में खड़े होकर महिलाओं ने पूजन किया और अर्घ्य दिया। इस दौरान छठ माता और सूर्य देव की महिमा के गीत गाए गए। इसके साथ ही चार दिनी छठ पर्व का समापन हो गया। 10 तस्वीरों में देखें रायपुर के महादेव घाट से छट की छठा।
feature-top