- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- बेलारूस-पोलैंड सीमा संकट में किसी भी भूमिका से रूस का इनकार
बेलारूस-पोलैंड सीमा संकट में किसी भी भूमिका से रूस का इनकार
रूस ने कहा है कि बेलारूस और पोलैंड की सीमा पर पैदा हुए प्रवासी संकट में रूस की कोई भूमिका नहीं है. रूस ने कहा है कि वो इस समस्या को हल करने में मदद करने की कोशिश कर रहा है.
बर्फ जमा देने वाली कड़ाके की सर्दी में, यूरोपीय संघ के देश पोलैंड में प्रवेश करने का प्रयास करते हुए बेलारूस से लगती उसकी सीमा पर हज़ारों प्रवासी फंसे हुए हैं.
इस मुद्दे पर पोलैंड ने बेलारूस पर आरोप लगाया है कि वो रूस के समर्थन से 'अराजकता' फैला रहा है.
न्यूज़ एजेंसी इंटरफ़ैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने गुरुवार को मॉस्को में पत्रकारों से कहा, "बेलारूस और पोलैंड के बीच सीमा पर जो कुछ हो रहा है, उससे रूस का कोई लेना-देना नहीं है."
उन्होंने कहा, "दूसरे देशों की तरह रूस इस विवाद को हल करने की कोशिशों में जुटा है."
पेसकोव ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बेलारूस के नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको और जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल के साथ इस संकट पर चर्चा की थी
सरकार के प्रवक्ता ने कहा, "राष्ट्रपति बेलारूस के अपने समकक्ष के साथ लगातार संपर्क में हैं. और कल यानी 10 नवंबर को राष्ट्रपति की जर्मनी के कार्यवाहक चांसलर के साथ भी टेलीफोन पर बातचीत हुई थी. सीमा के ताज़ा हालात इस चर्चा के मुख्य विषय थे."
हलांकि उन्होंने ये पूछे जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या पुतिन, मर्केल के अनुरोध पर कोई कार्रवाई करेंग..
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
