दिल्ली हिंसा आरोपियों की मदद पर पंजाब भाजपा बोली- लाल किला कांड कांग्रेस की साजिश

feature-top
दिल्ली हिंसा के आरोपियों को 2-2 लाख रुपए की वित्तीय मदद पर सियासी बवाल मच गया है। CM चरणजीत चन्नी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की थी। इसके बाद पंजाब भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि इस मदद से साफ है कि दिल्ली में हिंसा और लाल किले पर हुई घटना कांग्रेस की ही साजिश थी। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांग की कि इसमें कांग्रेस नेताओं की भूमिका राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराई जाए। आखिर लाल किले पर हिंसा की पूरी साजिश किसने रची थी।
feature-top