दिल्ली में मायावती से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी

feature-top

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को दिल्ली में बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात करने पहुंचीं। प्रियंका मायावती की मां के निधन पर शोक जताने गई थीं, जिनका 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। इस दौरान प्रियंका और मायावती के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई।

मायावती की मां का 92 साल की उम्र में हार्ट फेल हो जाने की वजह से दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। इसके बाद मायावती दिल्ली पहुंची थीं। अंतिम संस्कार आज दिल्ली में किए जाने की जानकारी दी गई है।


feature-top