राजस्थान में पेट्रोल 4 रुपए और डीजल 5 रुपए सस्ता हुआ

feature-top
राजस्थान सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कर दिया है। पेट्रोल पर 4 रुपए और डीजल पर 5 रुपए टैक्स कम किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मंगलवार आधी रात से नई कीमतें लागू हो जाएंगी। केंद्र सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में प्रति लीटर 5 और 10 रुपए की कटौती की थी। इसके बाद कई राज्यों ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम कर दिया था। राजस्थान सरकार अब तक इस पर फैसला नहीं कर पाई थी। अशोक गहलोत ने बीच में टैक्स घटाने के संकेत जरूर दिए थे। देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान में ही मिल रहा था। गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मंत्रिमंडल की बैठक में पेट्रोल/डीजल पर वैट की दर कम करने का फैसला लिया गया। इससे राज्य सरकार को 3500 करोड़ रुपए सालाना राजस्व का नुकसान होगा।
feature-top