केंद्रीय मंत्री जी आसमानी फ़रिश्ता बने

feature-top
केंद्रीय मंत्री डॉ भागवत कराड ने कल रात दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में को- पैसेंजर को प्राथमिक चिकित्सा दी। फ्लाइट के टेक ऑफ करने के बाद एक पैसेंजर को चक्कर आया और वो बेहोश हो गया। पेशे सर्जन डॉ कराड ने पेशेंट को फ्लाइट की इमरजेंसी किट में इंजेक्शन भी लगाई और ग्लूकोज दिया। कराड ने बताया कि पेशेंट पसीने से भीगा हुआ था और उसका बीपी लो था, उन्होंने उसके कपड़े हटाए और छाती की मालिश की।
feature-top