पाकिस्तान होस्ट करेगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025, अनुराग ठाकुर बोले- भारत खेलेगा या नहीं अभी कुछ तय नहीं

feature-top

ICC ने 2026 से 2031 तक होने वाले मेगा इवेंट्स के लिए मेजबानों की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान को भी एक बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। वह 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी होस्ट करेगा। अब इसपर भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा,‌ 'समय आने पर हम देखेंगे कि क्या करना है।

 गृह मंत्रालय को इसमें शामिल किया जाएगा। वहां जब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होते हैं तो बहुत कुछ देखने की जरूरत होती है। हाल के दिनों में कई देशों ने पाकिस्तान के दौरे से नाम वापस ले लिया है, क्योंकि वहां की स्थिति अच्छी नहीं है। पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों से स्थिति बहुत खराब है और यह चिंताजनक है। हालातों के हिसाब से हम निर्णय लेंगे।'


feature-top