सपा के 4 विधान परिषद सदस्य भाजपा में शामिल

feature-top
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा के 4 विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह, नरेंद्र भाटी, सी.पी. चंद और रमा निरंजन भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर राज्य के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। इनके आने से भाजपा को ताकत मिली है। आप लोगों से उम्मीद है कि सपा में जो आपके मित्र हैं उनको आप भाजपा में लाएंगे।
feature-top