कहते हैं न कि आपके हौसले यदि बुलंद हों, तो कामयाबी आख़िर कदम चूम ही लेती है.

feature-top

कहते हैं न कि आपके हौसले यदि बुलंद हों, तो कामयाबी आख़िर कदम चूम ही लेती है.

कुछ करने का जज़्बा और लगन यदि है तो कुछ भी आड़े नहीं आ सकता, फिर वो ख़ुद का शरीर ही क्यों न हो. अपनी मेहनत और समर्पण से 26 साल के प्रतीक विट्ठल मोहिते ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है.

प्रतीक ने अपने नाम दुनिया का सबसे छोटा प्रतिस्पर्द्धी बॉडी बिल्डर होने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है. इनकी ऊंचाई महज़ 3 फ़ीट और 4 इंच है.

इस बारे में प्रतीक कहते हैं कि गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने के लिए उन्होंने तीन बार प्रयास किया, पर हर बार अस्वीकार कर दिया गया.

लेकिन उन्होंने चौथी बार पूरी तैयारी के साथ अपना नाम भेजा, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया. इसके साथ ही, विश्व रिकॉर्ड का ख़िताब अब उनके नाम हो गया है.


feature-top