राजस्थान के जालोर में शुक्रवार देर रात करीब 2 बज कर 26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी (National Centre for Seismology) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 थी। इससे जिले में अभी तक किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग डर कर अपने घरों से बाहर निकल आए।

feature-top

बता दें, इससे पहले गुरुवार को राजस्थान के जोधपुर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ये भूकंप तड़के 3.30 बजे महसूस किया गया था। वहीं, जानकारी के मुताबिक जिले के आबूरोड़, स्वरूपगंज और पिंडवाडा समेत कई इलाकों में भूकंप के झटकों को महसूस किया गया था।

feature-top