धर्म परिवर्तन पर संघ प्रमुख का इशारा- किसी को बदलने की कोशिश मत करो

feature-top
मोहन भागवत ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुंगेली में धर्म परिवर्तन को लेकर चेतावनी दी। भागवत ने कहा कि दुनिया के कई देश मानते हैं कि हम एक जैसे होंगे, तभी एक होंगे। वे मानते हैं कि विविध होंगे, तो हम अलग हो जाएंगे। लेकिन हमारी कई भाषाएं हैं, प्रांत हैं, जाति-उपजाति सभी की अलग-अलग विशेषताएं हैं। यह सभी एक सुंदर देश बनाती हैं। एक देश को पूर्ण करती हैं। किसी को बदलने की चेष्टा मत करो, सभी का सम्मान करो, विविधता के साथ चलो। हमारे पूर्वज कई देशों की यात्रा पर गए मगर कभी किसी पर अपनी पूजा नहीं थोपी।
feature-top