छत्तीसगढ़ में मंगलवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चले गई। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। यह हादसे जांजगीर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM), बालोद और धमतरी जिले में हुए। इनमें GPM, और धमतरी में बाइक सवारों की जान गई है। इसके अलावा जांजगीर में साइकिल सवार को कार ने ठोकर मार दी। जिसके कारण उसकी भी मौत हो गई है। बालोद में पिकअप और ट्रक में आमने सामने टक्कर से 8 लोग घायल हुए हैं। वहीं अन्य 2 घायलों में धमतरी के लोग शामिल हैं।

feature-top

मंगलवार सुबह बालोद में एक सड़क हादसा हुआ। यह हादसा बालोद-धमतरी मार्ग पर घोटिया चौक के पास हुआ। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर है। यह हादसा ट्रक और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर के चलते हुआ है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

मंगलवार सुबह ही जांजगीर में धरदेई गांव में साइकिल सवार को कार ने चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीरज रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए बिलासपुर ले जाते वक्त पितांबर यादव(52) की रास्ते में मौत हो गई। पितांबर साइकिल से दूध लगाने के लिए जा रहा था।

वहीं सोमवार रात को धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में हाइवा गाड़ी ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हुए। इस हादसे में रूपेंद्र साहू (19) की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा सोमवार शाम को हो गौरला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा-मरवाही रोड में दुर्गा मंदिर के पास स्कार्पियों और बाइक में भिडंत हो गई। इसमें भी भी बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।

feature-top