मुकेश अंबानी के बराबर हुए गौतम अडाणी

feature-top
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अब संपत्ति के मामले में बराबरी पर आ गए हैं। दोनों की संपत्ति 6.63-6.63 लाख करोड़ रुपए है। डॉलर में यह 89 अरब डॉलर है। एशिया में दोनों बिजनेस टायकून अब सबसे अमीर हैं और बराबरी पर हैं। बुधवार को अडाणी ग्रुप की फर्मों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 10 लाख करोड़ रुपए हो गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 14.91 लाख करोड़ रुपए पर आ गया।
feature-top