टीकरी बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत होगी, इसमें पंजाब और हरियाणा से हजारों किसान शामिल होंगे

feature-top
किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर आज टीकरी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा होंगे। यहां से कुछ दूरी पर सेक्टर-13 में भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्राहां) की तरफ से 7 एकड़ में बड़ी महापंचायत करने का निर्णय लिया गया है। महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के तमाम बड़े नेताओं को बुलाया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने संसद सत्र शुरू होने पर 29 नवंबर से हर दिन 500 किसानों के साथ संसद तक ट्रैक्टर मार्च करने का कार्यक्रम तय किया हुआ है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में किसानों की बड़ी भीड़ जुटाने का दावा किया है। इसको देखते हुए दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा पुलिस भी अलर्ट हो चुकी है। पंजाब और हरियाणा से भी हजारों की संख्या में किसान यहां आने वाले हैं।
feature-top