पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ राष्ट्रगान के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। मुंबई के एक BJP नेता ने पुलिस से शिकायत करते हुए यह आरोप लगाया है कि CM बनर्जी ने राष्ट्रगान को बैठकर गाया, जो कि उसका अपमान है। शिकायत में आगे कहा गया है कि ममता राष्ट्रगान थोड़ा सा गाने के बाद रुक जाती हैं।

feature-top

दरअसल, CM बनर्जी इन दिनों मुंबई के दौरे पर हैं। बुधवार को ममता ने NCP चीफ शरद पवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व वाले UPA को लेकर कहा कि अब UPA कोई गठबंधन नहीं है। यह खत्म हो चुका है। इससे पहले TMC प्रमुख ने राहुल गांधी पर सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात के दौरान निशाना साधा। उन्होंने राहुल का नाम लिए बिना कहा कि अगर कोई कुछ करता नहीं है, विदेश में रहता है तो कैसे चलेगा। इसीलिए हमें कई दूसरे राज्यों में जाना पड़ा है

feature-top