चरोदा नगर निगम के लिए कांग्रेस से प्रत्याशी घोषित ,देखे लिस्ट

feature-top

कांग्रेस ने नामांकन समाप्ति से एक दिन पहले भिलाई चरोदा नगर निगम के उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं। पाटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रवि घोष ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें सभी 40 वार्डों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम हैं।

पिछले तीन दिनों से चल रही रणनीतिक कवायद के बाद कांग्रेस चुनाव समिति ने बुधवार रात ही अधिकतर नामों पर मुहर लगा दिया था। मंगलवार रात से बुधवार रात तक बिरगांव, रिसाली और भिलाई नगर निगमों के उम्मीदवार घोषित कर दिए गए। भाजपा ने भिलाई चरोदा में अपना पत्ता देर रात खोला। उसके बाद कांग्रेस ने भी गुरुवार शाम को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। बताया जा रहा है, इनमें से कुछ लोगों ने नामांकन भी कर लिया है। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है, इस दिन सभी पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन पूरा कराया जाना है।


feature-top
feature-top