- Home
- टॉप न्यूज़
- गरियाबंद
- गरियाबंद मे 14 एवं 15 दिसम्बर को युवा महोत्सव
गरियाबंद मे 14 एवं 15 दिसम्बर को युवा महोत्सव
11 Dec 2021
, by: Imran Khan
गरियाबंद- जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता वर्ष 2021-22 का आयोजन 14 एवं 15 दिसम्बर 2021 को स्थानीय क्रीड़ा परिसर, खेल मैदान में किया जायेगा। युवा महोत्सव एवं खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर, विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर जे.आर. चौरसिया करेंगे तथा समापन में मुख्य अतिथि अमितेश शुक्ल विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र, अध्यक्ष्ता संजय नेताम उपाध्यक्ष जिला पंचायत, विशिष्ट अतिथि गफ्फू मेमन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् गरियाबंद एवं श्रीमती लालिमा ठाकुर, अध्यक्ष जनपद पंचायत गरियाबंद के गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगी। जिला खेल अधिकारी श्री दीनू प्रसाद पटेल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जी के जन्मशती के अवसर पर युवा महोत्सव में जिले से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली यह महोत्सव इस वर्ष भी वृहद रूप से आयेाजित की जायेगी।
जिला स्तरीय युवा महोत्सव में आयोजित होने वाली विधायें जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत, एकंाकी नाटक (हिंदी/अंगेजी/छत्तीसगढ़ी भाषा), तात्कालिक भाषण, शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी व कर्नाटक शैली, बांसुरी वादन, तबला वादन, हारमोनियम वादन, गिटार वादन, भरतनाट्यम, कत्थक शास्त्रीय नृत्य, के अतिरिक्त इस वर्ष सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, करमा नाचा, बस्तरिहा लोकनृत्य, राउत नाचा, गेडी दौड़/चाल, रॉक बैण्ड, पारम्परिक वेशभूषा, छत्तीसगढ़ी व्यजनों के आधार पर फूड फेस्टिवल, चित्रकला प्रतियेागिता (छत्तीसगढ़ के लोकसंस्कृति के चित्रण के आधार पर), वाद-विवाद, क्विज, निबंध, फुगड़ी, भौंरा, कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता इत्यादि विधायें भी सम्मिलित की गई है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के घोषणानुसार राज्य के लोक साहित्य को भी शामिल किया जाना है, इसके अंतर्गत जिला स्तर पर स्थानीय लोक कला जैसे पेंटिग, हैण्डीक्राफ्ट, भित्तीचित्र, लोक भाषा का साहित्य जैसे गोंडी हल्बी, कुडूक आदि एवं अन्य सभी लोक भाषा के जो भी लोक कलाकार प्रस्तुति देना चाहते है तथा वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हों, वे सभी भाग ले सकते हैं।
युवा महोत्सव में प्रत्येक विधा दो आयु वर्ग जिसमें 15 से 40 तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों हेतु आयोजित की जायेगी। उक्त जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विकासखण्ड स्तरीय आयेाजन में एकल व समूह प्रतियोगिता में सभी विधा के केवल प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी ही सम्मिलित हो सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों को वाद्य यंत्र, संगतकार व विधा से संबंधित आवश्यक सामग्री अपने साथ लाना अनिवार्य है। युवा उत्सव में सांस्कृतिक विधाओं के प्रदर्शन से भारतीय संस्कृति/छत्तीसगढ़ी संस्कृति विरासत के संदर्भ में आधारभूत मूल्यों का प्रदर्शन अनिवार्य है।
महिला खेल:- जिला स्तरीय महिला खेल में आयु वर्ग 31 दिसम्बर 2021 की स्थिति में 25 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, व्हॉलीबॉल, भारोत्तोलन, रस्साकसी इत्यादि खेलों का आयोजन बालिका/महिला वर्ग में किया जाना है। विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में शामिल किया जावेगा।
जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं महिला खेल प्रतियोगिता वर्ष 2021-22 मे भाग लेने हेतु कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद के जिला खेल अधिकारी, श्री दीनू प्रसाद पटेल मो-7067747300 एवं सहायक ग्रेड-03 नंदकिशोर बान्दे मो.-6261590400 से संपर्क किया जा सकता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
