महाराष्ट्र में 11 नए ओमिक्रॉन केस , 11 महीने की बच्ची भी संक्रमित, राज्य में 65 केस

feature-top

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 11 नए मामलों की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में एक 11 महीने की बच्ची और मुंबई का एक 6 साल का लड़का भी शामिल है, दोनों एसिम्टोमेटिक हैं। देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रमित फिलहाल महाराष्ट्र (65) में हैं।

11 नए मामलों में से 8 मुंबई में पाए गए हैं। इनमें से अधिकांश हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग के दौरान पॉजिटिव पाए गए, जबकि 3 पिंपरी चिंचवाड़, उस्मानाबाद और नवी मुंबई में मिले हैं। सभी संक्रमित यात्री 7 से 16 दिसंबर के बीच मुंबई आए थे। उनके टेस्ट सैंपल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई।


feature-top