बीजापुर के भैरमगढ़ में 10 कांग्रेस और 4 वार्डों में भाजपा की जीत

feature-top

छत्तीसगढ़ में शहरी सरकारों के गठन के लिए जनादेश का समय आ गया है। गुरुवार को प्रदेश के 29 शहरों में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हुई। परिणाम आने भी शुरू हो गए हैं। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के एक सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस की शांति ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी को 4 मत से हराया है। शांति ठाकुर को 142 मत मिले तो वहीं भाजपा की कांति मरकाम को 138 मत।

कांकेर में ही नरहरपुर नगर पंचायत के वार्ड 8 से कांग्रेस के वीरेंद्र जैन जीते हैं। कोंटा नगर पंचायत चुनाव के वार्ड 1,2, 3 और 15 में कांग्रेस को जीत मिली है। बेमेतरा के मारो नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी सुधा तिवारी की 53 वोटों से जीत हुई है। बीजापुर की भैरमगढ़ नगर पंचायत में 10 कांग्रेस और 4 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जबकि वार्ड नंबर 7 में रिकाउंटिंग कराई जा रही।


feature-top