- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- बस्तर और गांवों में चल गई गो धन योजना
बस्तर और गांवों में चल गई गो धन योजना
गावों में कांग्रेस कैसे मजबूत हो रही है इसे प्रेमनगर नगर पंचायत का रिजल्ट साबित करता है। यहां 40 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा। कांग्रेस ने यहां की 15 में से 11 वार्डों में जीत हासिल की। भाजपा 2 में सिमट गई। बाकी 5 नगर पंचायत में भी कांग्रेस का इतना स्पष्ट बहुमत है कि बस्तर के भोपालपट्टनम में 15 के 15 वार्डों में और कोंटा में 15 में से 14 वार्डों में उसके प्रत्याशी जीत गए।
यहां के भैरमगढ़ में 15 में 12 और नरहरपुर में 15 में से 11 सीट जीत ली। मारो में भी कांग्रेस का अध्यक्ष होगा। इन 6 में पहले 2 नगर पंचायत में भाजपा का अध्यक्ष था, लेकिन अब कांग्रेस का होगा। पूरी तरह से ग्रामीण इन इलाकों में कांग्रेस की जीत के पीछे गोबर खरीदने की योजना, गौठान योजना की सफलता माना जा रहा है। 2 रुपए किलो में जो गोबर खरीदा जा रहा है, उसका पूरा पैसा ग्रामीणों को मिल रहा है। नरवा गरवा योजना भी सफल है। बस्तर में आदिवासियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने, हाट बाजार क्लीनिक, वनोपज की खरीदी जैसी योजनाओं का असर भी इसे कहा जा सकता है। साथ ही पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के बस्तर में सक्रिय रहना भी इस जीत के पीछे का एक कारण है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
