जीत बता रही है लोग विश्वास कर रहे हैं कांग्रेस सरकार पर

feature-top
दुर्ग-भिलाई में कांग्रेस की ऐसी जीत उसका आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए भी जरूरी थी, क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का यह गृह जिला है। बीरगांव भी रायपुर से लगा शहरी और औद्योगिक इलाका है। इसे भी कांग्रेस ने भाजपा से छीना है। यहां भाजपा की मेयर थी, लेकिन अब कांग्रेस 40 में से 19 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा को यहां 10 वार्डों में विजय मिली है। कांग्रेस ने इन इलाकों में पिछले 3 सालों में क्या विकास किया या नहीं किया यह अलग विषय है, लेकिन यह जीत बता रही है कि लोग यह विश्वास कर रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार आने वाले 2 सालों में विकास करेगी।
feature-top