दुनिया की अर्थव्यवस्था 2022 में पहली बार पहुंचेगी 100 अरब डॉलर के पार

feature-top

विश्व का कुल सालाना उत्पादन यानी जीडीपी 2022 में पहली बार 100 अरब डॉलर के पार चला जाएगा. हालांकि पहले की रिपोर्ट में 2024 में इस लक्ष्य को पाने का अंदाज़ा लगाया गया था.

यह भी अनुमान लगाया गया है कि फ़िलहाल दूसरे नंबर पर मौजूद चीन अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में अमेरिका को 2030 में पीछे छोड़कर नंबर एक बन जाएगा.

लंदन की कंसल्टेंसी फ़र्म सीईबीआर के हवाले से रविवार को ये जानकारी दी है.

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत 2022 में फ्रांस को और 2023 में ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी. वहीं जर्मनी 2033 तक जीडीपी आकार के लिहाज़ से जापान को पीछे छोड़ सकता है.

रूस के बारे में बताया गया है कि 2036 के बाद यह दुनिया की टॉप 10 इकोनॉमी नहीं रह जाएगा. वहीं 2034 में इंडोनेशिया दुनिया में नौवें स्थान पर आ सकता है.

 


feature-top